रुड़की 16 मार्च (आरएनएस)। शहर में गैस की किल्लत और कालाबाजारी का असर अब आम लोगों की जेब पर भी पडऩे लगा है। रेस्टोरेंट व ढाबों पर मिलने वाली भोजन की थाली महंगी हो गई है। इनमें 10 से 20 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। वहीं फास्ट फूड और चाट की दुकानों पर भी प्लेट पांच रुपये से 20 रुपये तक महंगी हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि गैस की आपूर्ति प्रभावित होने और महंगे दामों पर सिलेंडर मिलने के कारण उन्हें मजबूरी में खाने-पीने की चीजों के रेट बढ़ाने पड़े हैं। शहर में लगने वाली नूडल्स, मोमोज, चाउमीन, बर्गर और चाट-टिक्की जैसी फास्ट फूड की चीजों के दाम बढ़ गए हैं। पहले जहां मोमोज या नूडल्स की प्लेट 40 से 50 रुपये में मिल जाती थी, वहीं अब इसके लिए ग्राहकों को पांच से 20 रुपये अधिक चुकाने पड़ रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

