रुड़की 16 मार्च (आरएनएस)। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के भिक्कमपुर जीतपुर गांव निवासी सोनू पुत्र लियाकत व सुलतानपुर आदमपुर गांव निवासी अनीस अहमद खान पुत्र लाला हसन के खिलाफ कोर्ट में मामला विचाराधीन है। लेकिन वह पिछले कुछ दिनों से कोर्ट में नहीं जा रहे थे। जिसके चलते उनके वारंट जारी हो गए थे। उन्होंने बताया कि दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

