रुड़की 16 मार्च (आरएनएस)। बनारसी में दो पक्षों में पानी के पाइप लगाने को लेकर चले आ रहे विवाद में गत दो दिन पूर्व फिर से विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट किये जाने व जान से मारने की धमकी दी जाने का आरोप लगाते हुए आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव बिनारसी में 25 फरवरी को दो पक्षों के बीच घरेलू पानी की निकासी को लेकर लगये जाने वाले पाइप को लेकर दो पक्षों के बीच आपस मे विवाद हो गया था। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल भी हुये थे। मामले में गांव के दिलशाद ने पुलिस को तहरीर देकर दूसरे पक्ष पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

