रुड़की 16 मार्च (आरएनएस)। कस्बे में स्थित गैस एजेंसी के बाहर सोमवार सुबह 7 बजे से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। लाइन में महिलाओं की भी काफी संख्या रही। हालांकि दोपहर करीब 1 बजे तक आधे से अधिक लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल सका और उन्हें मायूस होकर खाली हाथ घर लौटना पड़ा। कस्बा झबरेड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में केवल एक ही गैस एजेंसी है। इसी एजेंसी पर कस्बे के साथ-साथ ग्राम कोटवाल आलमपुर, भक्तोंवाली, सुल्तानपुर, कुशालीपुर, शेरपुर खेलमऊ, सदोली, खरकड़ी और साबतवाली समेत कई गांवों के लगभग 50 हजार लोग निर्भर हैं। सरकार द्वारा गैस सिलेंडर लेने के लिए 25 दिन का समय निर्धारित किए जाने के बाद उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सिलेंडर लेने की होड़ मच गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

