रुड़की 16 मार्च (आरएनएस)। रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में रविवार रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण रात के समय तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि सोमवार सुबह मौसम पूरी तरह साफ हो गया और आसमान में चटक धूप खिल गई। रविवार देर रात चली तेज हवाओं और बारिश से कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां भी टूटकर गिर गईं। कुछ स्थानों पर लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन अधिकांश लोगों ने बारिश से मिली ठंडक का आनंद लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

