रुड़की 16 मार्च (आरएनएस)। रविवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। तूफान के चलते शहर से लेकर देहात तक 25 से अधिक बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि तीन स्थानों पर 11 हजार वोल्ट की लाइन भी टूट गई। इसके चलते कई फीडर एक साथ ब्रेकडाउन हो गए और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ बिजली लाइनों पर गिर गए और कुछ जगहों पर इंसुलेटर पंचर हो गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

