रुड़की 16 मार्च (आरएनएस)। चोरों ने रविवार रात कंकरखाता गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कंकरखाता गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक फुरकान अहमद ने तहरीर देकर बताया कि रविवार रात अज्ञात चोरों ने मध्याह्न भोजन की रसोई का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर, दो परात और एक भगोना चोरी कर लिया।

