रुड़की 16 मार्च (आरएनएस)। रविवार रात तेज हवा और बारिश के चलते किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल धराशायी हो गई। इससे किसानों ने लगभग 40 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका जताई है। कृषि विभाग द्वारा जनपद में ब्लॉकवार सर्वे कराया जा रहा है। जनपद के किसान धान, गेहूं, गन्ने के साथ-साथ तिलहन और दलहन की खेती भी करते हैं। इस समय जनपद के किसानों के खेतों में लगभग 45 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं और 5 हजार हेक्टेयर भूमि पर सरसों की फसल खड़ी थी। फसल गिरने से किसानों के सामने पैदावार कम होने की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल जमीन पर गिरने से पैदावार में काफी कमी आ जाती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

