रुड़की 16 मार्च (आरएनएस)। घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से सोमवार को शहर के कई होटल और ढाबों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान छह प्रतिष्ठानों से कुल आठ घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। टीम ने सभी सिलेंडर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेज दी है। 16 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया। खाद्य आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी एमएस रावत के नेतृत्व में टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित होटल और ढाबों का निरीक्षण किया।

