पिथौरागढ़ 16 मार्च (आरएनएस)। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी ऐंचोली कमलेश जोशी के नेतृत्व में चलाए अभियान के दौरान पुलिस ने पियाना निवासी सूरज कुमार को पियाना से गिरफ्तार किया। बताया संबंधित के खिलाफ चोरी के मामले में न्यायालय में वाद विचारधीन था। बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद न्यायालय में हाजिर ना होने पर संबंधित को गिरफ्तार किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

