रुद्रपुर 16 मार्च (आरएनएस)। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता के लिए नीरज सक्सेना का चयन खो-खो खेल प्रतियोगिता में हुआ है। प्रतियोगिता 19 से 23 मार्च तक पुणे में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में देशभर की सभी विभागों की टीम प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाग करेंगी। नीरज सक्सेना वर्तमान में शिक्षा विभाग में ब्लॉक खेल समनव्यक प्राथमिक शिक्षा खटीमा के पद पर कार्यरत हैं। प्रतियोगिता में चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा, प्राथमिक शिक्षक संघ और खटीमा के सभी विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

