देहरादून 16 मार्च (आरएनएस)। दून शहर के विभिन्न इलाकों में रसोई गैस का संकट जारी है। सोमवार को हालांकि ज्यादातर गैस एजेंसियों में अवकाश रहा। बावजूद कुछ एजेंसी और गोदाम में लोग गैस सिलेंडर लेने पहुंच गए। एजेंसी में स्टाफ कर्मचारियों ने उन्हें कहा कि उन्हें सिलेंडर होम डिलिवरी के माध्यम से मिल जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पहले की अपेक्षा स्थिति में सुधार हुआ है। वहीं गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

