देहरादून 16 मार्च (आरएनएस)। उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ हिंदू नववर्ष प्रतिपदा संवत 2083 पर रायपुर स्थित काली मन्दिर परिसर में इक्कीस सौ दीपक प्रज्ज्वलित करेगा। मंदिर परिसर में सोमवार को इसे लेकर मंदिर समिति एवं नगर के ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न हुई। मेयर सौरभ थपलियाल, स्वामी कृष्णागिरि महाराज, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा प्रतिपदा पर मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।समिति अध्यक्ष पंडित रामप्रसाद गौतम ने कहा कि वर्ष प्रतिपदा पर घंटाघर परिसर में उक्त आयोजन कई वर्षों से दीप प्रज्जवलन करता आ रहा था, लेकिन इस वर्ष प्रशासन की ओर से घंटाघर में कार्यक्रम करने की अनुमति प्रदान नहीं की गई। इस कारण कार्यक्रम का स्थान रायपुर रोड स्थित काली मंदिर किया गया है। उन्होंने सभी से हिंदू नववर्ष प्रतिपदा पर अधिक से अधिक संख्या में अपने घरों व निकट के मंदिरों में 11 और 21 दीपक जलाने का आह्वान किया है। मौके पर पंडित एसपी पाठक, पंडित सुभाष चंद्र जोशी, पंडित शशि कुमार शर्मा, पंडित सोमदत्त शर्मा, पंडित सिद्धनाथ उपाध्याय, पंडित वीडी शर्मा उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

