देहरादून 16 मार्च (आरएनएस)। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के यूकेजी के पासआउट छात्र- छात्राओं के लिए सोमवार को ग्रेजुएशन डे समारोह का आयोजन किया गया। एलकेजी के छात्रों ने सरस्वती वंदना से समारोह का शुभारंभ किया। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार त्रेहन ने पासआउट हुए नन्हें छात्र- छात्राओं को यूकेजी के ग्रेजुएशन प्रमाण पत्र प्रदान किए। समारोह को संबोधित करते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अमित आर भट्ट ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह छात्रों के चरित्र निर्माण, अनुशासन और अच्छे संस्कारों की नींव रखती है। प्रो डॉ रीमा पंत ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास में अभिभावकों का सहयोग, मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

