देहरादून 16 मार्च (आरएनएस)। मसूरी में सोमवार को सुबह के समय खिली चटख धूप के बाद दोपहर 12:00 बजे आसमान में काले बादल छा गए। शाम को 6:00 बजे करीब सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गईं??। इससे ठंड बढ़ गई और लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।ठंड के कारण माल रोड पर भी बहुत कम पर्यटक नजर आए अधिकांश पर्यटक होटल की ओर लौट गए। चंडीगढ़ से मसूरी घूमने पहुंचीं हरप्रीत कौर ने बताया कि यहां पर मौसम काफी ठंडा हो गया। वह यह सोचकर मसूरी आए थे कि अब यहां पर ठंड नहीं होगी लेकिन यहां पर इतनी ठंड हो रही है कि उन्हें गर्म कपड़ों की खरीदारी करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सर्द हवाओं के चलने से यहां पर ठिठुरन बढ़ गई हैद्य इस तरह की ठंड तो यहां पर दिसंबर जनवरी माह में महसूस की जाती थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

