देहरादून 16 मार्च (आरएनएस)। डालनवाला की शांति टेनिस अकादमी में चल रही इंडियन ट्री जूनियर्स आईटीएफ(जे 60) प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वालिफाइंग राउंड के मुकाबलों में इंडोनेशिया, कोरिया के खिलाडिय़ों ने अपने-अपने मैच जीते। भारतीय खिलाडिय़ों ने भी मुकाबलों में दमखम दिखाया। सोमवार को हुए बालक वर्ग के प्रथम मैच में इंडानेशिया की एरिक गुनमान ने भारत की ऋषिकेश नेने को 6-1,6-2 से, कोरिया के सिन जाएजुन ने भारत के हरमन सिंह को 6-3,6-0 से, रिभव सरोहा ने अमृत धंकल को 6-0,6-2 से, अश्विन दहिया ने विवान बिदासारिया को 2-6,6-3,6-3 से पराजित किया। कोर्ट नंबर 03 पर खेले गए पहले मैच में बालक वर्ग में अद्वित तिवारी ने माधव दधीच को 6-3,6-4 से, दूसरे मैच में कुशाग्र अरोड़ा ने कियान पटेल को 6-1,6-4 से, इसी कोर्ट पर बालिका वर्ग में खुशी किदयान ने सैरी शर्मा को 6-1,6-1 से आहिना चौधरी ने सुरती रविकांत रविकांत को 6-4,6-2 पराजित किया। कोर्ट नंबर 04 पर बालक वर्ग में हीत भीमसीभाई कंदोरिया ने नमन बोरा(दोनों भारत) को 6-3,6-2 से आरव धेकिल ने रिषभ रामानम को जबकि बालिका वर्ग में पूर्वी पटवा ने सुभी शर्मा को 6-4,6-2 से व पावनी बिष्ट ने प्रीत धावर को 6-1,6-7,11-9(दोनों भारत) से पराजित किया। शांति टेनिस अकादमी के मुख्य कोच तुषार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को चारों कोर्टस में क्वालिफाइंग राउंड के शेष मुकाबले भी खेले जाएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

