देहरादून 16 मार्च (आरएनएस)। नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स स्टूडेंट्स राइट्स बुक बैंक के नौवें स्थापना दिवस पर लगभग सौ बच्चों को स्टेशनरी और बैग वितरित किए जाएंगे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि एनएपीएसआर द्वारा हर साल मार्च मे अपने स्थापना दिवस के अवसर पर लगभग सौ बच्चों को स्टेशनरी वितरण की जाती है। इसके लिए एक बैठक एनएपीएसआर के रायपुर स्थित कार्यालय मे आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी कृष्ण कुमार अरोड़ा ने की, संचालन संस्था के अध्यक्ष आरिफ खान ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

