बागेश्वर,17 मार्च (आरएनएस)। जिला अस्पताल को वातानुकूलित आपातकालीन चिकित्सा सेवा वाहन मिल गया है। नैनीताल बैंक द्वारा सीएसआर फंड से यह वाहन उपलब्ध कराया है। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने इसे जनता की सेवा के लिए समर्पित किया- मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन कुमार शर्मा ने बैंक के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, समाजसेवी दिलीप सिंह खेतवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

