बागेश्वर,17 मार्च (आरएनएस)। जनपद में अवैध शराब की बिक्री तथा बरामदगी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ढाबे में बिना लाइसेंस शराब परोसते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि आरोपित मदन सिंह टंगडिय़ा को उसके ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपित के पास शराब परोसने का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

