काशीपुर,17 मार्च (आरएनएस)। एक नाबालिग घर से बिना बताए चली गई, जो घर नहीं लौटी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उसकी गुमशुदगी दर्ज की है। एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 मार्च की दोपहर एक बजे उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर में बिना किसी को बताए कहीं चली गयी है। जो अभी तक घर वापस नहीं आयी है। उन्होंने हर संभव जगह तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

