काशीपुर,17 मार्च (आरएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार को जसपुर विधायक आदेश चौहान के घर पहुंचकर पुत्र एवं पुत्र वधु को आशीर्वाद दिया। वह विधायक के ग्राम निवारमंडी निवास स्थान पर पहुंचे। उनके नवविवाहित पुत्र अपूर्व चौहान, वधु दामिनदेव सिंह को उपहार भेंटकर आशीर्वाद दिया। विधायक ने भी कोश्यारी को चांदी की प्रतिमा एवं मिठाई भेंट की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष बलराम तोमर के घर पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी बहन के निधन पर शोक जताकर बच्चों को ढांढस बंधाया। कोश्यारी आरएसएस के पुराने कार्यकर्ता एवं साथी लोकमन गहलौत के घर भी पहुंचे। उनके बीमार होने पर उन्हें हिम्मत देकर बेहतर उपचार कराने में मदद करने का भरोसा दिलाया। कोश्यारी ने राजनैतिक मुद्दों पर वार्ता करने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वह केवल अपने कार्यकर्ता एवं परिचितों के घर उनकी कुशल क्षेम पूछने एवं विधायक के घर आए थे। इस दौरान शीतल जोशी, गजेंद्र सिंह, अदित्य गहलोत, शैलेंद्र गहलौत, मुजाहिद,मनोज तोमर, बलराम तोमर,ब्रजेंद्र गहलोत, रवि साहनी आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

