चम्पावत,17 मार्च (आरएनएस)। चम्पावत में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने एग्रीस्टैक योजना के तहत डिजिटल क्रॉप कटिंग सर्वे में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की। बाद में डीएम के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। चम्पावत टैक्सी स्टेंड में मंगलवार को समंवय समिति के बैनरतले कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। समिति के संयोजक पुष्कर नाथ गोस्वामी ने बताया कि कृषि उद्यान और राजस्व विभाग के फील्ड कर्मचारियों को डिजिटल क्रॉप सर्वे के काम पर लगाया है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य संयोजक मनम चौहान, संयोजक मोहित मेहता, प्रदीप कुमार, सह संयोजक अंशु गोस्वामी, राजीव मेहरा, प्रताप ढाली, आशीष खर्कवाल, सत्येद्र प्रताप सिंह, सूरज जायसवाल, विजय शर्मा, विनोद सिंह, चंद्रशेखर, सपना ओली, अशोक विश्वकर्मा, आकांक्षा सिंह, शुभम पुजारी, प्रदीप पचौली, सुरजीत सिंह, अखिलेश सिंह आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

