चम्पावत,17 मार्च (आरएनएस)। चम्पावत डीएम मनीष कुमार ने सेवा का अधिकार और सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शिकायताकर्ता को संतुष्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि, सीमांकन, पेयजल, विद्युत, सड़क, स्वच्छता, चिकित्सा सेवाओ से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने को कहा। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, एसडीओ फॉरेस्ट सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

