चम्पावत,17 मार्च (आरएनएस)। चम्पावत में लोहाघाट तहसील के 19 और पाटी के आठ स्कूलों को भूमि स्वामित्व मिला है। जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग को भूमि हस्तांतरित कर दी है। अब इन स्कूलों में निर्माण कार्य किया जा सकेगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि प्रावि कंटूकरा, बनगांव , पिलखी, वलचौड़ा, डकला, बायल, खायकोट मल्ला, चमोला, कलीगांव, डुरौ को भूमि दी है। इसके अलावा बमनकुड़ा, किमतोली, मौड़ा, टमटकांडे, मड़चमार, गुरेली, सुनकुरी और प्रावि जमरसौं को भूमि आवंटित की है। इधर पाटी के प्रावि रक्षादेवी, सांगो, पीपलढींग, डसियाचामी, नवीनडुंगरा, जगाधार, चल्थिया और पोखरी स्कूल को भूमि का हस्तान्तरण किया गया है।—
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

