चम्पावत,17 मार्च (आरएनएस)। लोहाघाट में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने लधियाघाटी क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों ने जनसंपर्क किया। इस दौरान कई लोगों ने यूकेडी की सदस्यता भी ग्रहण की। मंगलवार को कार्यक्रम संयोजक शिवराज सिंह बोहरा और लधियाघाटी क्षेत्र महिला अध्यक्ष इंद्रा कुल्याल के नेतृत्व में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मछियाड़ के मां शीला देवी मंदिर में जनसभा का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य का गठन होने के बाद भी क्षेत्र को पीछे करने में अब तक की सरकारों का दोष है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल है, क्षेत्र में अब डिग्री कॉलेज की मांग अधूरी रह गई है, युवाओं में बेरोजगारी चरम सीमा पर है, जिस कारण लगातार क्षेत्र से युवा मैदानी क्षेत्र की ओर पलायन कर रहे हैं। किसान खेती पर निर्भर तो हैं, लेकिन सरकार की ओर अतिवृष्टि और सूखे पर उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। इसके साथ जंगली जानवरों के कारण लोग खेती करने से भी डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूकेडी सत्ता पर आकर फिर से उत्तराखंड की अवधारणा को पूर्ण करेगी। इस दौरान कई लोगों ने यूकेडी की रीति और नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्या ली। इस मौके पर सलाकार समिति के केन्द्रीय सदस्य प्रहलाद सिंह मेहता, केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र पुनेठा, महामंत्री रमेश बिष्ट, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दरबान सिंह रजवार, पाटी ब्लाक प्रभारी महेश डिक्टिया, अध्यक्ष स्वरुप सिंह माहरा, प्रकाश चन्द्र, मदन सिंह, खीम सिंह, हयात सिंह भंडारी, नरेन्द्र सिंह, भुवन चन्द्र जोशी, अनिल शर्मा आदि कई लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

