चम्पावत,17 मार्च (आरएनएस)। एसडीएम ललित मोहन तिवारी पदभार ग्रहण किया। उन्हें पूर्णागिरि मेला मजिस्ट्रेट बनाया गया है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने इस संबंध में आदेश जारी किए थे। डीएम मनीष कुमार ने नव नियुक्त मेला मजिस्ट्रेट को सभी विभागों के साथ बेहतर समंवय बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को मेले के दौरान स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, स्वास्थ्य और यातायात प्रबंधन बेहतर बनाने को कहा। मेला मजिस्ट्रेट ललित मोहन तिवारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मेले को बेहतर तरीके से चलाना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

