देहरादून,17 मार्च (आरएनएस)। बस्ती बचाओ आंदोलन के पदाधिकारियों की ओर से मंगलवार को मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा गया। संयोजक अनंत आकाश ने इसके माध्यम से देहरादून में प्रस्तावित रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना के प्रभावितों की समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 372 रजिस्ट्रीधारियों को भूमि आधिपत्य अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किए जाने की बात है, जबकि करीब ढाई हजार से अधिक प्रभावित परिवार, जो दशकों से इन्हीं नदियों के किनारे ग्राम समाज, नगर निगम या सरकारी भूमि पर बसे हैं, अब तक अधिसूचना के दायरे में भी नहीं हैं। उन्होंने परियोजना को रद्द करने, सभी प्रभावित परिवारों की व्यापक सूची तैयार करने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

