देहरादून,17 मार्च (आरएनएस)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के जोहड़ी गांव स्थित कुठालवाली में 10.83 लाख की लागत से नवीनीकृत सामुदायिक भवन का मंगलवार को लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए इसे ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन के नवीनीकरण से स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और ऐसे निर्माण कार्यों से जनसुविधाओं में विस्तार होता है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सामुदायिक भवन गांव की सामाजिक एकता का केंद्र होता है, जहां विभिन्न आयोजनों के माध्यम से लोगों को जोडऩे का कार्य किया जाता है। इस दौरान गणेश जोशी ने सामुदायिक भवन में आयोजित शिव महापुराण कथा में भी भाग लिया और प्रदेश व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, सुखदेव गुरुंग, सुनील गुरुंग, हरीश शर्मा, कमल शाही, वरिष्ठ नागरिक समिति एवं पूर्व सैनिक कल्याण समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

