देहरादून,17 मार्च (आरएनएस)। किशननगर चौक के पास एक घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कैंट कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात कार्रवाई करते महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। वहीं देह व्यापार के लिए मेघालय से लाई गई तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया। देह व्यापार का यह पूरा नेटवर्क व्हाट्सएप के जरिए संचालित किया जा रहा था। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को सूचना मिली थी कि चकराता रोड, गांधीनगर, रधुनाथ मंदिर के पास में एक घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। एसएसपी ने सीओ मसूरी जगदीश पंत के नेतृत्व में एएचटीयू और कैंट कोतवाली पुलिस की एक संयुक्त टीम कार्रवाई को भेजी। पुलिस ने संदिग्ध घर में छापा मारा तो अंदर तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामग्रियां और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि जिस मकान में देह व्यापार चल रहा था, वह मुख्य आरोपी रानी देवी का है। रानी काफी समय से आशीष कुमार पांडेय निवासी जयपुर, राजस्थान के साथ मिलकर इस अवैध धंधे को संचालित कर रही थी। धंधे के लिए मेघालय से कमाई का लालच देकर तीन युवतियों को बुलाया गया था। रानी व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को लड़कियों की फोटो भेजती थी। फोन पर ही रेट, समय और मिलने का स्थान तय किया जाता। सौदा पक्का होने के बाद आरोपी आशीष लड़कियों को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था, जिसके एवज में उसे मोटा कमीशन मिलता था। इसके अलावा घर में देह व्यापार कराते। पुलिस ने मौके परे रानी देवी, आशीष कुमार और ग्राहक फुलो खान को गिरफ्तार किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

