देहरादून,17 मार्च (आरएनएस)। प्रदेश में वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का धरना मंगलवार को 103वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से चल रहे इस शांतिपूर्ण आंदोलन पर सरकार की खामोशी से युवाओं में भारी आक्रोश है।अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबित बैचों के कारण हजारों योग्य युवा बेरोजगार हैं और कई ओवरएज होने की कगार पर हैं। उन्होंने सरकार से आईपीएचएस मानकों के आधार पर रिक्त पदों पर पूर्व की भांति नियमित वर्षवार भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है। धरने में विकास पुंडीर, प्रवेश रावत, भास्कर, पवन, अखिलेश, सुभाष, पपेंद्र, सिरा बंधानी, अमन, भारती और अजीत सहित कई अभ्यर्थी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

