देहरादून,17 मार्च (आरएनएस)। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने झाझरा-मोहनपुर क्षेत्र में 33 केवी बिजली लाइन को नियमों के विरुद्ध भूमिगत किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लिया है। इस मामले में जांच के आदेश जारी किए गए हैं। अधीक्षण अभियंता विजय कुमार सिंह द्वारा 25 अक्टूबर 2025 को जारी पत्र में रायपुर विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें 10 दिनों के भीतर पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।शिकायत में आरोप है कि राघव विहार, अलकनंदा और श्यामपुर क्षेत्र में बिजली लाइन को गलत तरीके से भूमिगत किया गया है, जिससे करीब 40 परिवारों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है और भविष्य में बड़ी दुर्घटना की आशंका है। यह मामला महासचिव उत्तराखंड पहाड़ी महासभा व जिला कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता गीता बिष्ट के ज्ञापन के बाद सामने आया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

