देहरादून,17 मार्च (आरएनएस)। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच की बैठक में अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में भाजपा सरकार के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान किया गया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर वीआईपी का पुतला दहन किया। मंगलवार को शहीद स्मारक देहरादून में आयोजित ‘अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच’ की बैठक हुई।मंच ने घोषणा की है कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर मंत्रियों और विधायकों का सिलसिलेवार घेराव किया जाएगा। वरिष्ठ सदस्य कमला पंत ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। अंकिता हत्याकांड के वीआईपी को बचाया जा रहा है। 24 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का घेराव होगा। इसके बाद भाजपा मंत्री और विधायक को घेरा जाएगा। संघर्ष मंच ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा सामाजिक कार्यकर्ताओं पर की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और वीआईपी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर निर्मला बिष्ट, सुजाता पॉल, मोहित डिमरी, उमा भट्ट, बिपिन नेगी, सूरज नेगी, विमला कोली, आई पी शर्मा, पद्मा गुप्ता, स्मृति नेगी आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

