देहरादून,17 मार्च (आरएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड की ओर से मंगलवार को वैश्य एकता दिवस को गौ सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। महासम्मेलन की ओर से इस वर्ष को ‘गौ सेवा वर्ष के रूप में मनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने संस्थापक अध्यक्ष स्व. रामदास अग्रवाल की जन्म जयंती के अवसर पर गौ सेवा कर उन्हें नमन किया। उन्होंने स्व. रामदास अग्रवाल जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे वैश्य समाज के सच्चे अधिनायक थे। उन्होंने अपने 50 वर्षों के सामाजिक और राजनैतिक जीवन में वैश्य समुदाय को न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर सशक्त और एकजुट करने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनके ही प्रयासों से आज इस महासम्मेलन की शाखाएं विश्व के 10 से अधिक देशों में फैली हुई हैं। प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि वैश्य एकता दिवस का मुख्य लक्ष्य संपूर्ण वैश्य समाज को एकता के सूत्र में पिरोना है। आज यह दिवस भारत के सभी राज्यों सहित विदेशों में भी गौरव के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री रमेश गोयल, नीता गर्ग, निकुंज गुप्ता, उपेंद्र अग्रवाल, विशाल गुप्ता, आकाश गुप्ता, अमन गुप्ता, मनोज गोयल, मनोज सिंघल, महेश गुप्ता, सोमित गर्ग, राजीव गुप्ता और रितु गोयल मौजूद रहे।

