देहरादून,17 मार्च (आरएनएस)। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि में फ्यूचर कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी विषय पर चर्चा की गई। मंगलवार को महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग में पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कुलपित डॉ तृप्ता ठाकुर ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने विशेषज्ञों को एक साथ एक मंच पर लाने वाले इस कार्यक्रम की पहल के लिए महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के संयोजक डॉ आशीष बगवाड़ी ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। फैकल्टी डेवलेपमेंट कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक, महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक और कार्यक्रम संरक्षक डॉ मनोज कुमार पांडा ने कुलपति का स्मृति चिन्हि भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद वक्ताओं, आईआईटी रुड़की से प्रो देबाशीष घोष और आईआईटी रोपड़ से प्रो अश्विनी शर्मा को सम्मानित किया गया।

