जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिनÓ का रोमांटिक ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। आमिर खान प्रोडक्शन की इस फिल्म का टाइटल ट्रैक हाल ही में रिलीज किया गया था। आज एक दिन का ट्रेलर रिलीज कर निर्माताओं ने फैंस को खुश कर दिया है।
आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म एक दिन का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। एक दिन के ट्रेलर को आमिर खान प्रोडक्शन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ निर्माताओं ने पोस्ट में लिखा, कभी-कभी एक दिन भी काफी होता है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म एक दिन के ट्रेलर की शुरुआत एक फॉर्च्यून बेल यानी किस्मत की घंटी के सीन से होती है, जिसे बजाकर सभी प्रेमी जोड़े अपनी किस्मत आजमाते हैं, ताकि उन्हें अपना सच्चा प्यार मिल जाए। इस ट्रेलर के सीन में जुनैद भी एक विश मांगते हैं और कहते हैं काश मीरा (साई पल्लवी) उनकी हो जाए, फिर चाहे वो सिर्फ एक दिन के लिए ही क्यों न हो। इसके बाद शुरू होती है फिल्म में साई और जुनैद की लव स्टोरी।
एक दिन का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 2016 की थाई फिल्म वन डे का रीमेक है।

