हरिद्वार 18 मार्च (आरएनएस)। जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी के नेतृत्व में गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों, गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल चौक से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। हेमा भंडारी ने कहा कि गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई पर सीधा असर डाला है। गैस की किल्लत से लोगों को घंटों लाइन में लगकर गैस लेनी पड़ रही है। कई स्थानों पर आपूर्ति भी बाधित है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाजार में खुलेआम गैस की कालाबाजारी हो रही है लेकिन प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ग्रामीण कोमल और महिला जिला उपाध्यक्ष गरिमा ठाकुर ने कहा कि महंगाई के कारण लोगों के सामने रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। महिलाओं को लकड़ी और चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि गैस सिलेंडर की कीमतों में तत्काल कमी की जाए। उत्तराखंड में सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाए। गरीब परिवारों को विशेष सब्सिडी दी जाए। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर राज्यभर में रसोई बचाओ आंदोलन चलाया जाएगा। इस दौरान हसरत ठेकेदार, कुर्बान अली, मास्टर रिजवान, नदीम, शालीम शाह, मांगा हसन, इलियास, कोमल, मुकेश, सुनीता, ज्योति राम, मोहम्मद इकराम साबरी, सनोवर, अब्दुल्ला, इरफान, मधु, यश कुमार, विशाल, शुभम, सूरज, दीपक भट्ट, नदीम कुमार, मजीद राणा, पंडित प्रदीप शर्मा, अदनान, मोहम्मद अमन जैन और शाहनज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

