हरिद्वार 18 मार्च (आरएनएस)। सिडकुल और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने जेसीबी की मदद से 40 अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही नालों और सड़क किनारे रखा समान जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को संयुक्त टीम ने चिन्मय डिग्री कॉलेज चौक, इंद्रलोक क्षेत्र से राजा बिस्कुट चौक और आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण में खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने जेसीबी चलाकर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को साफ कराया। आरएम सिडकुल कमल किशोर ने बताया कि 40 अतिक्रमण को तोड़ा गया है। पूर्व में सभी अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी कर लोगों को अपना अतिक्रमण खुद हटने की हिदायत दी गई थी। निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की गई है। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन को लोगों की सुविधा के लिए कार्रवाई करनी पड़ी। बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी सूरत में सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान अभियंता राजेंद्र चौधरी, थानाध्यक्ष नितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

