हरिद्वार 18 मार्च (आरएनएस)। शहर में बड़ी संख्या में लोग कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए भटक रहे हैं। अधिकतर गैस एजेंसियों पर बुधवार को कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं पहुंचे। इस कारण लोगों को कॉमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी भी नहीं की गई। उत्तरी हरिद्वार, मध्य हरिद्वार, कनखल, ज्वालापुर में लोग कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए परेशान रहे।सोमवार से सरकार ने कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू करने के निर्देश जारी किए थे। मंगलवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस एजेंसियों को कॉमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए। बुधवार को भी शहर की 14 गैस एजेंसियों ने अधिकतर को कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिले। इस कारण इन गैस एजेंसियों पर उपभोक्ता सिलेंडर के लिए चक्कर काटते रहे। शहर ने एचपीसीएल की केवल एक गैस एजेंसी बहादराबाद क्षेत्र में सिलेंडर सप्लाई करती है। गेंदा गैस एजेंसी पर बुधवार को 90 कॉमर्शियल सिलेंडर पहुंचे। पूर्व में निर्धारित कोटे के अनुसार यहां 90 सिलेंडर की सप्लाई आधे घंटे में हो गई। अन्य उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। कनखल में बीपीसीएल की पुष्पक गैस एजेंसी शहर में सबसे ज्यादा गैस सिलेंडर सप्लाई करती है। यहां एजेंसी पर 3000 कॉमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग लंबित है। यह एजेंसी उद्योगों को 350 टन एलपीजी गैस एक महीने में सप्लाई करती है। बुधवार को गैस एजेंसी पर एक भी कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं पहुंचा। इस कारण कंपनी के बड़ी संख्या में कॉमर्शियल उपभोक्ता सिलेंडर पहुंचे कि प्रतीक्षा सुबह से शाम तक करते रहे। वहीं उत्तरी हरिद्वार में आईओसीएल की दीपिका गैस एजेंसी पर भी कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बुधवार को नहीं हो सकी। यहां भी कॉमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ता परेशान रहे।कॉमर्शियल सिलेंडर के 7742 कनेक्शनहरिद्वार(आरएनएस)। जिले में कॉमर्शियल सिलेंडर के 7422 कनेक्शन है। एजेंसियों पर कनेक्शन का एक सौ फीसदी बैकलॉग बना है। गैस एजेंसियों के अनुसार जिले में रोजाना करीब 2100 कॉमर्शियल सिलेंडर की मांग का अनुमान है। वहीं आंकड़ों के अनुसार पेट्रोलियम कंपनियों ने हरिद्वार का 13 फीसदी कोटा निर्धारित किया है। जानकारी के अनुसार राज्य में पेट्रोलियम कंपनियां रोजाना 2560 कॉमर्शियल सिलेंडर का वितरण करेंगी। इसमें से हरिद्वार को करीब 333 सिलेंडर की सप्लाई रोजाना होगी। जो जिले के हिसाब से बड़ी कम संख्या है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

