नई दिल्ली ,19 मार्च (आरएनएस)। राजधानी दिल्ली के पालम में बीते बुधवार को एक बड़ा हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद अब सड़कों पर अतिक्रमण को घटनास्थल पर देरी से पहुंचने के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है
पालम के राम चौक मार्केट की एक दुकान में भयंकर आग लग गई। सड़कों और गलियों में अतिक्रमण और गाडिय़ों के कारण फायर ब्रिगेड तथा एंबुलेंस को मौके पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी पुष्टि की है।
वहीं दूसरी तरफ पालम अग्निकांड में एफएसएल टीम मौके पर है। एफएसएल टीम सघन और गहन जांच कर रही है। साथ ही, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

