रायपुर ,19 मार्च (आरएनएस)। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (क्करूह्र) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (्रष्टष्ट) की मंजूरी के बाद की गई है।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (ष्ठशक्कञ्ज) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, रवि मित्तल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्ष का होगा या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। रवि मित्तल वर्तमान में जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे पहले वे जशपुर कलेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

