चित्रकूट 19 मार्च (आरएनएस)। मानिकपुर के रामपुर कल्याणगढ़ में भैंस नहलाने के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बताया गया कि गांव का बेदमुनि (19) पुत्र हुकुमचंद तालाब में अपनी भैंसों की नहला रहा था। तभी वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। भैंस तो तालाब से निकल कर घर पहुंच गई पर वेदमुनि घर नहीं पहुंचा। वेदमिनी के घर न पहुंचने पर परिजन तलाश में जुट गए। गुरुवार की सुबह छह बजे फिर तालाब में खोजबीन शुरू की। तभी तालाब में ही वेदमुनि का शव मिला है। मौत से परिजनों ने कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक तीन भाई में सबसे छोटा था। मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

