चित्रकूट 19 मार्च (आरएनएस)। जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 190 महिलाओं ने भाग लिया और उन्हें विभिन्न योजनाओं व अधिकारों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ महिमा विद्यार्थी, एसआई अंजू वर्मा, अमित चैहान, शिव देवी, आशा देवी समूह सखी आरती देवी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुपम त्रिपाठी ने किया। धनेश श्रीवास्तव ने परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। बीडीओ ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। जबकि एसआई ने महिलाओं के अधिकारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कृषि उपकरण जैसे पावर स्प्रे, रीपर, डीप इरिगेशन सिस्टम वितरित किए गए। जिससे महिलाओं को खेती में सहायता मिलेगी। फाउंडेशन की यह पहल ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

