रुड़की,19 मार्च (आरएनएस)। स्कूल से पेपर देकर निकल रहे छात्रों पर फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि वार्ड नंबर पांच निवासी कमल नारायण सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा और भांजा बसेड़ी रोड के एक स्कूल में पढ़ते हैं। बुधवार को दोपहर जब वे पेपर देकर स्कूल से बाहर निकले, तभी वहां पहले से मौजूद छह युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान उसका बेटा और भांजा बाल-बाल बच गए।आरोप है कि फायरिंग के साथ ही आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट भी की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

