रुड़की,19 मार्च (आरएनएस)। ईद को लेकर बाजार पूरी तरह गुलजार होने लगे हैं। बाजारों में सजी रेडीमेड कपड़ों, सेवइयों, जूते-चप्पलों की दुकानों पर खरीदार पहुंचने लगे हैं। इसके चलते दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। सुबह से लेकर देररात तक खरीदारी जारी है। आगामी एक-दो दिन बाद ईद का त्योहार आने वाला है। गुरुवार को लक्सर कस्बे के अलावा सुल्तानपुर, गोवर्धनपुर, खानपुर, रायसी व भिक्कमपुर के बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की काफी भीड़ रही। दुकानदार संजय कुमार व वेद प्रकाश उर्फ पप्पू का कहना है कि ईद नजदीक आने के साथ ही खरीदारी में और तेजी आएगी। बाजार में कपड़ों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

