रुड़की,19 मार्च (आरएनएस)। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल पनियाला रोड शिवपुरम को इंटरमीडिएट स्तर की आधिकारिक मान्यता प्राप्त हो गई है। इस अवसर पर गुरुवार को उच्च शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक डॉ. बीसी चौबे, सहायक निदेशक प्रो. गोविंद पाठक और सहायक निदेशक प्रो. डॉ. प्रमोद कुमार डोबरियाल विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधक वासुदेव पंत और प्रधानाचार्या रेखा पंत को मान्यता पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

