रुड़की,19 मार्च (आरएनएस)। रायपुर गांव में उधार के पैसे मांगने गई महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और हमले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पीडि़ता फरहाना खातून पत्नी मौसीन निवासी रायपुर ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 12 मार्च की शाम वह अपने देवर नाजीम से उधार दिए गए 1.5 लाख रुपये मांगने गई थी। आरोप है कि नाजीम उसे देखते ही गुस्से में आ गया और अपने साथ पड़ोस के समीर, अमीर और आयान को लेकर एक राय होकर लाठी-डंडों और सरिए के साथ उसके घर में घुस आया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

