रुड़की,19 मार्च (आरएनएस)। शहर में गैस सिलेंडर को लेकर इन दिनों अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। सुबह छह बजे से ही उपभोक्ता लाइन गैस एजेंसी पर लगनी शुरू हो जाती है। देर शाम तक सिलेंडर वितरण का काम जारी रहता है। एजेंसियों पर देररात तक काम चल रहा है। शहर में गैस की किल्लत बनी हुई है। घरेलू गैस का बैकलॉग कम करने के लिए गैस एजेंसियां अब समय से पहले ही खुल रही है। एजेंसियों का समय सुबह नौ बजे से था, लेकिन अब एजेंसी सुबह साढ़े सात बजे से ही एजेंसी खुल जाती हैं। हैरानी की बात यह है कि उपभोक्ता भी गैस लेने के लिए सुबह छह बजे ही एजेंसी पर लाइन में लग जाते हैं। दीपाली गैस एजेंसी गुरुवार सुबह 7:30 बजे से ही गैस वितरण शुरू कर दिया गया। एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिली।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

