रुड़की,19 मार्च (आरएनएस)। क्षेत्र के महेवड़ कला गांव से इमलीखेड़ा जाने वाली सड़क पर नाला चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार जलभराव के चलते सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें दोपहिया व चौपहिया वाहन फंस रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब दो सप्ताह से नाला चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर जमा है। इसके चलते सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और आवागमन में दिक्कत हो रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

