रुड़की,19 मार्च (आरएनएस)। एक गर्भवती महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर मानसिक व शारीरिक प्रताडऩा देने और गर्भपात का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के अनुसार पीडि़ता ने बताया कि उसका विवाह फरवरी 2025 को मनीष निवासी मंगल विहार, नंद विहार, रुड़की के साथ हुआ था। विवाह में परिजनों ने नकदी, घरेलू सामान और बाइक दी थी, लेकिन कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू हो गई। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और उत्पीडऩ किया जाने लगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

