रुड़की,19 मार्च (आरएनएस)। गैस एजेंसी के बाहर गैस सिलेंडर लेने के लिए सोमवार को सुबह 7 बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। लाइन में महिलाओं की भी काफी संख्या रही। दोपहर करीब 1 बजे तक आधे से अधिक लोगों को बिना गैस सिलेंडर मिले ही मायूस होकर खाली हाथ वापस घर लौटना पड़ा। कस्बे में एक ही गैस एजेंसी होने के कारण पूरे क्षेत्र के लोग इसी पर निर्भर हैं। कस्बे के साथ ही ग्राम कोटवाल आलमपुर, भक्तोंवाली, सुल्तानपुर, कुशालीपुर, शेरपुर, खेलमऊ, सदोली, खरकड़ी, साबतवाली सहित कई गांवों की लगभग 50 हजार की आबादी इसी एजेंसी से गैस प्राप्त करती है। सरकार द्वारा गैस सिलेंडर लेने के लिए 25 दिन का अंतराल तय किए जाने के बाद उपभोक्ता खासे परेशान हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

